- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Maham News Haryana News In The Name Of Renewing A Credit Card Withdraw From The Account Of The Agent 15 Thousand
क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने के नाम पर आढ़ती के खाते से निकाले ~15 हजार
रोहतक| बैंक के क्रेडिट कार्ड को रिन्यू करने के नाम पर शातिर ने बैंक के हेड ऑफिस से होने का हवाला देकर अनाज मंडी के आढ़ती से क्रेडिट कार्ड नंबर पूछकर अकाउंट से 15 हजार रुपए निकाल लिए। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनाज मंडी निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी मंडी में ही आढ़त की दुकान है। 5 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा के हेड आॅफिस से बोल रहा है। आपका क्रेडिट कार्ड रिन्यू होना है। क्रेडिट कार्ड के कुछ प्वाइंट बचे हुए है। बातों-बातों में उससे ओटीपी जान ठगी कर ली।