पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Maham News Haryana News In The Village Of Samman The Crop Is Getting Spoiled Due To Waterlogging Farmers Said Get The Electric Connection Of Motor And Get Water Out Of The Fields

सैमाण गांव में जलभराव से खराब हाे रही फसल, किसान बोले-मोटर का बिजली कनेक्शन करवाकर खेतों से पानी निकलवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों लगातार बरसात के कारण गांव सैमाण के खेतों में पानी जमा हो गया है। खेतों में जमा बरसात के पानी के कारण किसानों की गेहूं व सरसों की फसल खराब होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी व तत्काल प्रभाव से गिरदावरी करवाने की मांग की है। साथ ही मोटर को शुरू करवाकर खेतों से पानी निकलवाया जाएं। किसान विकास, जितेंद्र, हरिओम, सुखबीर, संजय, सतीश, रणबीर, दयानंद ने कहा कि तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह से तबाह होने की कगार पर पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल में हैं। सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से फसल बिछने के कारण बिल्कुल खराब हो चुकी हैं। अगर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नही हुई तो गेहूं फसल भी पूरी तरह से खराब हो जाएगी।

सैमाण-मदन हेडी रोड पर खेतों में भरे पानी से खराब हुई फसल दिखाते किसान।

बिजली सप्लाई शुरू करें

किसानों ने कहा कि पीडब्लूडी की ओर जलभराव से निपटने के लिए ड्रेन खोदकर मोटर लगा रखी हैं। इन मोटरों का प्रयोग मानसून के समय होने वाले जलभराव से निपटने के लिए किया जाता है। पानी निकासी का काम पूरा होने के बाद इन की बिजली सप्लाई बंद की हुई है। इन मोटरों के जल्द कनेक्शन किए जाएं जिससे कुछ हद तक फसल बच सकें।

पानी निकासी काे उठाए जाएंगे जरूरी कदम : तहसीलदार

तहसीलदार गुलाब सिंह ने बताया कि सैमाण व भैणी सुरजन लगभग तीन सौ एकड़ फसल में जलभराव है। पानी निकासी के लिए जरूरी कदम उठाएं जाएंगे। अभी तक फसल खराब नही हुई हैं। अगर एक सप्ताह से ज्यादा समय तक पानी खड़ा रहा तो फसल खराब होने की संभावना है। जलभराव की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है, अगर फसल प्रभावित हुई तो किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...