पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Increasing Loneliness And Mistrust Among Teenagers Due To Failure To Give Parental Time

मां-बाप के समय ना दे पाने से किशोरों में बढ़ रहा अकेलापन और अविश्वास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अभिभावक इतने व्यस्त हैं कि वे अपने बच्चों को क्वालिटी समय भी नहीं दे पा रहे हैं। यहां तक कि अभिभावकाें का वीकेंड भी बच्चांें के लिए नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यस्क होते बच्चों को लेकर है। उन्हें कॅरियर गाइडेंस से लेकर अन्य मामलों में अपने बच्चों को टाइम नहीं दे पाने से उनमें कई तरह विकार उभर रहे हैं। बच्चे अपनी भावनाओं को अपने अभिभावकों के साथ साझा करने में हिचक रहे हैं। वह अकेला रहना पसंद कर रहे हैं और इस वजह से ही उनमें इमोशनल अनस्टेबिलिटी बढ़ रही है। मार्च महीने के दूसरे बुधवार को बाल परामर्श केंद्र के कार्यक्रम बच्चों की बात फोन के साथ में डिप्रेशन संबंधित केस सामने आए। एक घंटे की कॉल में दोनों डिप्रेशन के केस रोहतक के ही थे और अभिभावकों ने काउंसिलिंग लेने के लिए अपनी बात रखी। फिलहाल रोहतक के बाल कल्याण अधिकारी दोनों केस में बच्चों के साथ काउंसलिंग कर रहे हैं। विभाग के अनुसार भले ही काउंसलिंग केस कम हैं लेकिन व्यस्क होते किशोरों में ये विकार काफी तादात में सामने आ रहे हैं।

बाल सलाह केंद्र खोलने के बाद भी प्राचार्य नहीं दे रहे ध्यान

बुधवार को बच्चों की बात फोन के साथ में डिप्रेशन के केस आए। इसमें एक केस उस स्कूल से था, जहां बाल सलाह परामर्श एवं कल्याण केंद्र खोला है। दुख है कि स्कूल के प्राचार्य बच्चों की परेशानी को समझ नहीं पा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 104 बाल परामर्श केंद्र बनाए हैं, ताकि बच्चों के व्यवहार का शुरुआत में पता कर काउंसिलिंग प्रारंभ हो जाए।
- अनिल मलिक, रोहतक मंडल के बाल कल्याण अधिकारी व स्टेट नोडल अाॅफिसर

हर दूसरे व चौथे बुधवार को काउंसिलिंग के लिए करें फोन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने डिविजन स्तर पर बच्चों को मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं देने के लिए एक पहल शुरू की। पूरे प्रदेश में यह पहल रोहतक डिविजन में आने वाले जिले भिवानी, चरखीदादरी, सोनीपत, झज्जर में शुरू की गई। बच्चों की बात-फोन के साथ में फ्री काउंसिलिंग के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर महीने के हर दूसरे और चौथे बुधवार को कॉल करें। इसके लिए 8278228020 नंबर है।

पोते काे अकेलापन है पसंद, दिनभर सोएगा या खाएगा

कार्यक्रम में शहर के एक बुजुर्ग ने अपने पोते हो लेकर हो रही समस्या पर फोन किया। बुजुर्ग के अनुसार उसका पोता किशोर है। अभी एक प्रोफेशनल कोर्स कर रहा है। उनके पोते को अकेलापन पसंद है। वह दिनभर सोता ही रहता है। अगर उठा तो फिर खाएगा या सोएगा। अकेले में ही हंसता है और रोता है। मिलनसार व्यवहार नहीं है। घर में सभी एक साथ बैठकर बात कर रहे हैं तो वह कंपनी ना देकर अपने कमरे में ही रहता है।

11वीं कक्षा में है, कॅरियर पर फोकस नहीं है

वहीं दूसरे केस में रोहतक की एक महिला ने बताया कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। इस स्टेज पर वह ना अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर है और ना ही कॅरियर पर फोकस है। महिला के अनुसार अगर इस बारे में वो अपने बेटे से बात करने की कोशिश करती है तो वो इस में थोड़ी सी भी रूचि नहीं दिखाता। 11वीं में पढ़ने वाले इस किशोर के अभी फाइनल एग्जाम चल रहे हैं। महिला का कहना है कि बेटे के पढ़ाई में दिलचस्पी न लेने की वजह से वो खुद काफी परेशान रहने लगी हैं

खबरें और भी हैं...