देश के पहले रेलवे एलीवेटेड ट्रैक की बिछ गई पटरी, 31 तक काम होगा पूरा
रेलवे एलीवेटेड ट्रैक पर पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में शीला बाईपास चौक से नए बस स्टैंड के बीच रेलवे फाटक से सेक्टर-6 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के आगे तक पटरी बिछाई जाएगी। दूसरे चरण में रोहतक स्टेशन की अोर से रेल की पटरी डाली जानी है। रेलवे के शीर्ष अधिकारियों की अोर से कंस्ट्रक्शन कंपनी को 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।
शीला बाईपास चौक से नए बस स्टैंड के बीच रेलवे फाटक तक तारकोल डाला गया है। इसके बाद गिट्टी बिछाकर उस पर स्लीपर रख दोनों ओर से रेल की पटरी डाल दी है। हालांकि अभी तक उसे व्यवस्थित नहीं किया गया है।
4 रेलवे फाटक से शहरवासियों को मिलेगी निजात**
315 करोड़ रेलवे एलीवेटेड ट्रैक की लागत**
10 अप्रैल तक एलीवेटेड ट्रैक पर ट्रायल की तैयारी**
31 मार्च तक ट्रैक पर रेल की पटरी बिछाने का काम हो जाएगा पूरा**
साेनीपत राेड स्थित फाटक के पास रेलवे एलीवेटेड ट्रैक पर बिछाए जा रहे स्लीपर व पटरी।