पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को सपने पूरे करने के लिए किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्ण ढुल ने बाल भवन व बाल गृह का औचक निरीक्षण किया

रोहतक | हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने रोहतक बाल भवन का दौरा कर व्यवस्थाओं व कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा और अन्य अधिकारी व कर्मचारियों से जिला बाल कल्याण परिषद रोहतक की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों, उपलब्धियों व कार्यों का ब्योरा लिया। उन्होंने चिल्ड्रन होम का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद चिल्ड्रन होम के बच्चों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अच्छे से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी नीलम, अधीक्षक बालगृह व जिला बाल कल्याण परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कृष्ण ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य प्रदेश के सभी बच्चों का कल्याण है और इस कार्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का बजट 15 करोड़ रुपए बढ़ाया गया है।
खबरें और भी हैं...