महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
स्वयंसेवी संस्था प्रभात सेवा, नाबार्ड और चेतनालय की अाेर से गुरुवार काे अस्थल बोहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पीजीआईएमएस से डाॅ. रश्मि सुहाग, डीडीएम नाबार्ड विजय राणा, संरक्षण अधिकारी करमिंदर कौर, सेंट मेरीस स्कूल, बहुअकबरपुर के प्राचार्य फादर जास कुलदीप शर्मा, और निदेशक प्रभात सेवा फादर सुनील रहे। मिथलेश हुड्डा ने मंच संचालन किया।
महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति से अवगत कराया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। करमिंदर कौर ने वन स्टोप सेंटर की जानकारी दी। सभी अतिथियों ने महिलाओं को अपने विचारों द्वारा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और अपने-अपने विभागों की अोर से संचालित महिलाओं के विकास की स्कीमों की जानकारी दी।
संस्था का संयोजक फादर सुनील ने महिलाओं की स्थिति को सुखी पौधे के टहनी से तुलना करते हुए अतिथियों से फूल और पत्तों से हरा भरा करने को कहा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी को बताया। इस कार्यक्रम में नाजमा, मीना, विक्रांत, प्रदीप, गीता और रेणु ने सहयोग दिया।
अस्थल बोहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में मौजूद महिलाएं।