स्वस्थ व्यक्ति के लिए मास्क लगाना जरूरी नहीं : डॉ. अंजू
कोरोना वायरस को लेकर इन्नर व्हील क्लब रोहतक ने करौंथा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें क्लब की प्रधान डॉ. अंजू आहूजा ने छात्राओं को बताया कि मास्क का इस्तेमाल उनके लिए जरूरी है, जो इस बीमारी से ग्रस्त है या जो लोग उनके संपर्क में हैं और इलाज कर रहे हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी नहीं है। डॉ. आहूजा ने कहा कि अभी तक इस बीमारी की वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। इसलिए इससे बचाव ही करें। अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। बिना हाथ धोए अपनी नाम और मुंह को भी ना छुएं। खांसते या छींकते समय टिशू या कोहनी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, एनिमिया फ्री इंडिया के जरिए छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां, सेनेटरी पैड भी दिए गए। इस अवसर पर क्लब की सचिव निरुपमा टुटेजा, अंशु जैन, मंजू बिंदल, कमलेश मलिक, मृदुला जैन मौजूद रहीं।