साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकले जैम्स का स्वागत
सांपला | छोटूराम स्मारक स्थल पर मंगलवार पर्यावरण प्रेमी व साइकिलिस्ट जैम्स का स्वागत किया। जैम्स यूएसए से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यूएसए से साइकिल पर विश्व भ्रमण करने निकले हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाने के लिए ईको राइडर की टीम भी जैम्स के साथ सांपला पहुंची। सांपला पैडलर के अध्यक्ष राहुल ओहल्याण, नरेश दहिया, रवींद्र, कोच प्रवीन, महावीर धमीजा आदि मौजूद रहे।