पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेईई एडवांस्ड : ऑनलाइन आवेदन 1 मई से कर सकेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर} जेईई एडवांस्ड का ब्रोशर जारी हो गया है। ब्रोशर को स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2020 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मई को शाम 5 बजे तक चलेगी। फीस भुगतान की अंतिम तारीख 7 मई शाम 5 बजे तक होगी। जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन 3 चरण में पूरा होगा। पहले चरण में बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा, वहीं दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और तीसरे चरण में फीस का भुगतान होगा। 12 से 17 मई के बीच एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई अडवांस्ड के तहत 2 पेपर का आयोजन किया जाएगा। दोनों पेपर का आयोजन 17 मई 2020 को एक ही दिन होगा।
खबरें और भी हैं...