पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Maham News Haryana News Kareena District Court Orders Leave For Primary Schools For Two Weeks Dc Said Need Not Fear Will Appeal Against The Verdict

काेराेना : जिला अदालत ने दो हफ्ते के लिए प्राइमरी स्कूलों में अवकाश के दिए आदेश, डीसी बोले- डरने की जरूरत नहीं, फैसले के खिलाफ अपील करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के खतरे काे देखते हुए जिले में प्रशासन और प्रबंधाें काे लेकर अजीब स्थिति बन गई है। दरअसल काेराेना वायरस के खतरे को देखते हुए पहली बार रोहतक में दो एडवोकेट ने कोर्ट में अपील दायर की थी। अपील शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित न करने को लेकर की गई। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्राइमरी स्कूल को दो सप्ताह तक बंद करने केे आदेश जारी किए हैं। वहीं इन आदेशों पर जिला प्रशासन ने फिर से अपील दर्ज करने की बात कही है। देर रात तक भी जिले के प्राइमरी स्कूलों में अवकाश घोषित करने पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। अधिकतर प्राइमरी स्कूलों में इस समय वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मामले के अनुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के पैनल के वरिष्ठ अधिवक्ता राजबीर कश्यप व संदीप कुमार ने जिला रोहतक के प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने के संबंध में रोहतक जिला अदालत में सिविल जज (सीनियर डिविजन) ईशा खत्री की कोर्ट में 9 मार्च को जनहित याचिका दायर की थी। इस पर न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए जिला रोहतक के सभी प्राइमरी स्कूलों को दो सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दे दिया।

काेरोना वायरस महामारी घोषित, खांसी व बुखार होने पर किसी के संपर्क में न आएं

भास्कर न्यूज | रोहतक

कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के साथ ही जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सावधानी बरत कर कोरोना से बचा जा सकता है। एडवाइजरी के मुताबिक हर किसी को सलाह दी गई है कि अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें। साबुन से लगातार हाथ धोते रहें, छींकने व खांसने के दौरान मुंह ढंके, जब हाथ गंदे दिखाई दें तो हाथों को साबुन व बहते पानी से धोएं, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से भी गंदे न हों तब भी अपने हाथों को एल्कोहल आधारित हैंड वाश या साबुन और पानी से साफ करें। प्रयोग के तुंरत टिशु को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें। अस्वस्थ महसूस होने पर चिकित्सक से मिलें। इसी प्रकार से स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों अनुसार खांसी व बुखार होने पर किसी के संपर्क में न आएं।

जजपा आज बांटेंगी 10 हजार मास्क: वहीं जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग ने बताया कि शुक्रवार 13 मार्च को सुबह 10:30 जिला पार्टी कार्यालय पर 10 हजार मास्क का लोगों को वितरण किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा के लिहाज से इन मास्क का वितरण करने का फैसला लिया गया है। कार्यकर्ता के अलावा अन्य जो भी जरूरतमंद मास्क लेना चाहता है उसके लिए मास्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चिकित्सकों को दी स्पेशल ट्रेनिंग, अब करेंगे जागरूक सिविल सर्जन कार्यालय में सभी उप सिविल सर्जन एंव जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला की अध्यक्षता में की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. राजेश राजू राज्य निर्देशक पंचकूला से शामिल हुए और सिविल सर्जन ने कोरोना वायरस के बारे में बताया कि चीन देश के अलावा इटली, सिगांपुर, जापान, थाइलैंड, स्पेन, हांगकांग व अमेरिका से आए यात्रियों से कोरोना वायरस से सावधानी रखें व इलाज करवाएं। उप सिविल सर्जन डॉ. सत्यवान ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया।

नेशनल अाैर स्टेट हेल्प लाइन जारी: काेरोना वायरस के लक्षण आप में नजर अाएं तो राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 / राज्य हेल्पलाइन नंबर - 85588-93911 पर या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर तुरंत सम्पर्क करें। ताकि लोगों में फैल रही संक्रमण बीमारी को रोका जा सके। इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है और बचाव ही एक तरीका है व लोगों से अपील की कि किसी तरह के भ्रम व अफवाहों पर ध्यान ना देकर उपरोक्त लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होती है। यदि किसी व्यक्ति को यह लक्षण हो तो यह लापरवाही न बरते वह तुरंत चिकित्सक से ही परामर्श लें।

कानूनी राय लेने के बाद प्रशासन करेगा निर्णय के खिलाफ अपील: वहीं इस बारे में डीसी अारएस वर्मा ने कहा है कि प्राइमरी स्कूल में कोरोना के डर से अवकाश के मामले में कोर्ट में जिला प्रशासन की ओर से अपील की जाएगी। अभी इससे डरने की कोई बात नहीं है। फिलहाल जिले में हर संभव व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों की टीम इस महामारी को लेकर पूरी तरह से निगरानी रखे हुए हैं। जल्द ही मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करते हुए इस बारे में अपील दायर करेंगे। लोगों के हित प्रभावित न होने देना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
खबरें और भी हैं...