- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News Keeping The Senses In The Bus Stay Away From The Subject Matter And Concentrate In God Mata Nandini
इंद्रियों को बस में रखकर विषय कषायों से दूर रह भगवान में ध्यान लगाना श्रेयस्कर : माता नंदिनी
सिविल रोड सराय मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 8 दिवसीय संगीतमय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के 7वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना व विधान किया। इस मौके पर पदम नंदनी माता ने कहा कि इंद्रियों को बस में रखकर विषय कषायों से दूर रहकर भगवान में ध्यान लगाना श्रेयस्कर है। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या रखते हुए अनवरत किया गया अभ्यास व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। जो इंद्रिय निग्रह में विशेष सहयोगी है।
सुबह 6 बजे भगवान पार्श्वनाथ का जलाभिषेक एवं महाशांति धारा अनिल जैन लोहिया व विकास दलाल के परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने की। तत्पश्चात विधानाचार्य पंडित नीतेश भैया ने अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठियों की पूजा, विनय पाठ, समुच्य पूजन, भगवान आदिनाथ पूजन, भगवान पार्श्वनाथ जी का पूजन, भगवान महावीर स्वामी के पूजन, सिद्धों के सोलह गुणों के साथ अष्टद्रव से बना महा अर्घ्य भगवान के चरणों में समर्पित किया। श्रद्धालुओं ने सिद्धों की 21 दीपकों के साथ महाआरती की। कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर प्रभाष जैन, अनिल जैन, राजीव जैन नानक, शैलेष जैन, मनोज जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, संजय जैन, अजित जैन, मधु जैन, रमेश जैन, बलजीत राय जैन, राजीव जैन नानक, आशुतोष जैन, शोभा जैन, सतीश जैन, मनोज जैन, विकास दलाल, रचना जैन, शान्ति जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिविल रोड सराय मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।