पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू, 13 अप्रैल तक नहीं होंगे शुभ कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगला एक माह शादी समारोह आदि नहीं हो सकेंगे। 14 मार्च से मीन मलमास शुरू हो गया है। इससे एक माह यानी 13 अप्रैल तक कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों का आयोजन शास्त्रों में वर्जित है। क्योंकि सूर्य ग्रह शनिवार की दोपहर अपनी राशि बदलते हुए कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर गया और 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मनसुख लाल ने बताया कि मीन राशि गुरु ग्रह की राशि है। सूर्य इस राशि में गुरु ग्रह की सेवा में रहेंगे। यह समय खर मास अथवा मीन मल मास कहलाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह के गुरु ग्रह की राशि मीन में रहने तक कोई शादी, नवगृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना, बालक का मुंडन संस्कार, मकान की नींव आदि शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। सिर्फ अबूझ मुहूर्त में ही कार्य होंगे।

खबरें और भी हैं...