किसान खेत मजदूर संगठन ने मुअावजे की मांग उठाई
रोहतक | किसान संगठन ने बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार से मांग की है कि खराब हुई फसलों की जल्द भरपाई कराई जाए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके। संगठन से जुड़े किसान महावीर सिंह, रिसाल सिंह, देवेंद्र के अलावा सुरेश कुमार ने कहा कि कुछ रोज पहले किसानों की फसलों को काफी नुक्सान ओलावृष्टि,अंधड़ व बारिश के कारण हुआ है। नहरों के आसपास व जहां पर नीचे खेत हैं वहां फसलों में पानी भर गया है। गेहूं की फसलों पर अब इस जलभराव का असर दिखाई देने लगा है।