डांस क्लास जाकर लेडीज स्ट्रेस कर रहीं दूर
अकादमी के ट्रेनर ने बताए एक्सरसाइज के फायदे
मॉडल टाउन स्थित एक अकादमी के ट्रेनर रजत रोहन ने बताया कि एक घंटे की डांस क्लास में 600 से 700 तक कैलोरी बर्न होती है, इससे पूरी बॉडी मूव्स भी होती है और एक खुशी भी मिलती है।
लेडीज बोली वजन कम करने व फिट रहने को जिम जा रही
दादी-नानी हूं ताे क्या हुआ, मेरा फिजिकली फिट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए पिछले 5 साल से लगातार जिम, योगा, एरोबिक्स, वेट ट्रेनिंग, डांस एक्सरसाइज कर रही हूं। जिन कामों को करने में परेशानी होती थी, वह भी अब आसानी से कर लेती हूं। - फूलवती, 50 साल।
एक अकादमी की ऑनर तमन्ना चौधरी ने बताया कि बिगड़ती जीवनशैली और अनियमित खानपान से युवतियों बीमारियों का शिकार हो रही है। वर्किंग हो या होम मेकर्स एक्सरसाइज कर खुद को फिट देखना है।
हुडा काॅम्प्लेक्स स्थित अकादमी के ट्रेनर प्रेम राजपूत ने बताया कि लेडीज के स्टेमिना को देखकर डांस में कछुआ-बतख चाल, जुंबा, एरोबिक्स, कार्डियो की कॉम्बो एक्सरसाइज कराते हैं।
मैं बीमा कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी हूं। कुछ महीने पहले हार्मोंस का संतुलन बिगड़ने से मेरा शरीर काफी भारी रहने लगा। मूड भी अच्छा नहीं रहता था। अब डेढ़ महीने से डांस एक्सरसाइज कर रही हूं और मैंने छह किलो वजन भी कम कर लिया है। - रंजू, 36 साल।
मैं गर्वमेंट टीचर हूं। घर और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच खुद पर ध्यान ना देने से बीमार रहने लगी। जब से एरोबिक्स और डांस करना शुरू किया, मैं खुद को पहले से ज्यादा फिट और एनर्जेटिक महसूस करने लगी हूं।
- रीटा हुड्डा, 41 साल।
सिटी रिपोर्टर} बढ़ती उम्र में बीपी-शुगर का घटना व बढ़ना, पीसीओडी होना, डिप्रेशन में जाना, हर समय स्ट्रेस में रहना जैसी समस्याएं महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। घर पर परिवार की देखभाल के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल है, इसलिए 35 से 50 प्लस की लेडीज अब पार्क या मंदिर में नहीं जिम में दिखने लगी है। यहां ये बॉलीवुड बीट्स पर हरियाणवी, पंजाबी, हिप-हॉप डांस मूव्स कर अपना स्ट्रेस कम कर रही है और इसके साथ ही फिट भी बन रही है।
लेडीज डांस क्लास में जाकर स्ट्रेस को दूर कर रही है। जिम में भंगड़ा क्लास के अंदर दादी-नानी के जोश को देखकर बाकी युवाओं को भी पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। लेडीज ने बताया कि क्लास जाने से उन्हें अलग ही खुशी मिल रही है। वह इसके लिए फ्रेंडस को भी मोटिवेट कर रही हैं।