- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Kalanaur News Haryana News Lahli39s Liquor Contract Salesman Severed His Head In A Fight Youth Escaped With Cash Of Rs 10000
लाहली शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट में कान कटा, युवक 10 हजार की नकदी ले फरार
गांव लाहली में शराब के ठेके पर उधार में शराब नहीं देने से गुस्साए युवकों ने सेल्समैन व उसके साथी के साथ मारपीट की। यही नहीं, गल्ले से 10000 निकाल लिए। इसका विरोध करने पर युवकों ने सेल्समैन का कान दांतों से
काट लिया।
शोर शराबा होने पर हमलावर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलानौर पुलिस ने घायल सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अटल गांव निवासी अनिल पुत्र आजाद ने बताया कि वह लाहली गांव स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है। मंगलवार शाम ठेके पर वह और उसका दोस्त बैठे थे। आरोप है कि तभी लाहली के दो युवक राजा व रवि ठेके पर आए। दोनों ने शराब की बोतल ली। पैसे मांगने पर दोनों ने उसे व उसके साथी के साथ मारपीट की। ठेके में घुसकर गल्ले से 10000 रुपए निकाल लिए। इस बीच एक युवक ने दांत से उसका कान काट लिया। शोर शराबा होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी : घायल अनिल व उसका साथी कलानौर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कलानौर पुलिस के अनुसार घायल सेल्समैन अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मारपीट में घायल सेल्समैन।