महम अस्पताल की तीसरी मंजिल के शेड का लेंटर गिरा
महम नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल के शेड का लेंटर गुरुवार रात करीब 9 बजे गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआउस दौरान आस-पास कोई नहीं था। अस्पताल में कार्यरत डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि करीब दस मिनट पहले यहीं पर मौजूद थे। वहीं स्टाफ की गाड़ी व एंबुलेंस भी यहां खड़ी थी। घर जाते समय दोनों गाड़ियों को यहां से हटा दिया गया था। धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो लेंटर गिरा मिला। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि अस्पताल की इमारत कंडम हो चुकी है। कई बार उच्च अधिकारियों को कई बार इस बारे में शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इमारत कंडम होने के कारण यहां पर काम करने में डर लगता है। लेकिन मजबूरी में काम करने पर विवश हैं।