पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मदीना में एनीमिया की रोकथाम को जागरूक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत खंड के सभी गावों में हैंडवाश-डे मनाया गया। हैंडवाश डे पर गांव मदीना में सुपरवाइजर रामरती व सतवंती ने महिलाओं को एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। सीडीपीओ महम डॉ. सुमन ने बताया कि यह भारत का बड़े पैमाने पर चलने वाला अभियान है जो कि बच्चों, बालिग, बालिकाएं, गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं में पोषण की कमी को सुधारना है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत छह वर्ष तक बच्चों को ठिगनेपन को कम करना, कुपोषण के कारण वजन की कमी की समस्या में कमी लाना व रक्तचाप आदि बीमारियों में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से पूनम,राजबाला, सुमन, कृष्णा, निर्मला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

सांपला बाजार में महिलाओं ने झाड़ू लगाई

सांपला| महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सांपला बाजार में महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी डिंपल ने किया। पोषण पखवाड़ा 22 मार्च तक विभाग की ओर से चलाया जाना है। इस अवसर पर सर्कल सुपरवाइजर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर सहित अन्य उपस्थित रही।
खबरें और भी हैं...