ग्रोफर स्टोर प्रबंधक से नकाबपोश बदमाश 5 लाख छीनकर फरार
गुड़गांव | गुड़गांव में ग्रोफर के प्रबंधक के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। मूल रूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी गौरव ने बताया कि वह ग्रोफर के सेक्टर-34 स्थित स्टोर में प्रबंधक हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह स्टोर को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ब्रेजा गाड़ी से करीब 6 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश स्टोर में प्रवेश कर गए। उन्होंने काउंटर पर मौजूद कर्मी से मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अभी स्टोर में मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि जो बैग आरोपी लूटकर ले गए हैं उसमें 5.11 लाख रुपए हैं।