पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीयू काे मिली 6 चैंपियनशिप कराने की मेजबानी, खेल महाकुंभ 18 से शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से एमडीयू के खेल विभाग पर भरोसा जताते हुए 18 से 21 मार्च तक महिला व पुरुष वर्ग में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोलर हाॅकी इन लाइन व रोलर हॉकी क्वाड व हॉकी खेल की छह चैंपियनशिप कराने की जिम्मेदारी है। एमडीयू खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से एमडीयू को छह आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप कराने की मेजबानी सौंपी गई है। 13 मार्च तक देश भर के विश्वविद्यालयों के खेल विभाग से एंट्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। छह चैंपियनशिप में एक हजार से ब्वॉयज व गर्ल्स खिलाड़ियों का महाकुंभ एमडीयू के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में लगेगा। इन आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि एमडीयू को लगातार मेजबानी मिलने की पीछे पांच प्रमुख वजह जिसमें संसाधनयुक्त खेल परिसर, बेस्ट मैनेजमेंट, पारदर्शिता पूर्ण से स्पर्धा कराने, ब्वॉयज व गर्ल्स और कोच-जजेज के लिए आवास व मेस की बेहतर व्यवस्था दिया जाना शामिल है। यह सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का श्रेय कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह को जाता है।
खबरें और भी हैं...