पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम नगर में मानसिक रूप से परेशान अधेड़ ने लगाया फंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रेम नगर में 48 वर्षीय हेमलाल ने गुरुवार दोपहर को पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार दो साल पहले एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण हेमलाल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। मूलरूप से नेपाल निवासी हेमलाल पिछले कई साल से प्रेम नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक हेमलाल का बेटा डीसी ऑफिस में काम करता है और उसकी प|ी किसी निजी स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। बेटी का दसवीं का पेपर था। हेमलाल गुरुवार को घर पर अकेला था। दोपहर 12 बजे हेमलाल के बेटे की तबीयत खराब हुई तो वो घर आ गया। घर पहुंचा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। उसके पिता हेमलाल पंखे पर चुन्नी से लटके हुए थे। परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...