पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंबेडकर चौक पर मानव शृंखला बना एकता का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मानसरोवर पार्क में रविवार काे जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद अंबेडकर चौक तक एकता, अखंडता और भाईचारे के प्रतीक मानव शृंखला बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूर्ति, जगबीरी, कांता ने की गई व संचालन एडवोकेट वीना मलिक ने किया। रिटायर्ड प्रिंसिपल राजकुमारी दहिया ने 8 मार्च के इतिहास पर बातचीत रखी। सभा में संगीता नाटक, मुनमुन हजारीका, सपना व गांधी स्कूल के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। डॉ. कश्मीरी देवी, रिटायर्ड प्रिंसिपल सरसीज सिवाच, प्रो. अमिता, किसान सभा के उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, क्रेच वर्कर्स यूनियन की महासचिव पूजा राठी, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ. आरएस दहिया, अभिभावक एकता मंच से यशवंत मलिक, प्रो. मनजीत राठी, सीटू की जिला अध्यक्ष कमलेश लाहली, गांधी स्कूल से नरेश, डीवाईएफआई के नेता राहुल, राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र सिवाच, कामरेड विनोद, बाला, मूर्ति, ओमपत्ती, सपना, मोनिका, निशा, गीता, मुकेश गोयत, कृष्णा, उर्मिल, विजयलक्ष्मी, किरण, अनीता, राममूर्ति, निर्मला आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...