दिल्ली रोड के कैफे में अाधी रात को लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
शीला बाईपास से दिल्ली रोड दा स्ट्रीट हाउस कैफे में बुधवार रात करीब एक बजे आग लग गई। कैफे संचालक जसबीर कॉलोनी निवासी नरेंद्र का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग लगने के कारण लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। रात को दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कैफे संचालक नरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को करीब एक बजे आसपास के लोगों ने कैफे में आग लगने की सूचना दी थी। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
आग से जला पड़ा कैफेे का सामान।