पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्‌डी प्रतियोगिता में एमकेजेके और वैश्य कॉलेज की टीमें विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमडीयू में महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालय सर्कल स्टाइल कबड्‌डी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के पूर्व मुक्केबाज खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी जितेंद्र कुमार ने किया। पहला मैच में एमकेजेके कॉलेज रोेहतक टीकाराम कॉलेज सोनीपत से छह प्वाइंट ज्यादा बनाकर विनर रहा। वहीं दूसरा मैच वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक और खरखौदा कॉलेज के बीच हुआ। इसमें वैश्य महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, महिला और पुरुष वर्ग में अंतर महाविद्यालय ड्रॉप रोल खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज ने पहला, वैश्य कॉलेज ने दूसरा और हिंदू कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में एमकेजेके कॉलेज ने पहले, केएम मेहता फरीदाबाद दूसरे और टीकाराम कॉलेज, सोनीपत तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद दोनों वर्गों की टीमों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, विकास, नवीन, राजेश, पदमा मित्तल, मुकेश गोयल, मनीष सिंह, विजय कुमार, महेंद्र सिंह पुनियानी, दर्शना मौजूद रहे।

एमडीयू में सर्कल स्टाइल कबड्‌डी प्रतियोगिता के दौरान महिला टीमें।
खबरें और भी हैं...