पंजाबी समाज से माफी मांगे विधायक कुंडू : मल्होत्रा
रोहतक | कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा ने महम के विधायक बलराज कुंडू की अाेर से पंजाबी समाज के खिलाफ दिए गए बयान को समाज को बांटने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जो कार्य फरवरी 2016 में भाजपा ने किया था उसी कार्य को अब बलराज कुंडू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक बलराज कुंडू को किसी व्यक्ति विशेष से कठिनाई है तो उन्हीं पर आरोप लगाए न कि किसी विशेष बिरादरी को बदनाम करें। योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश में 36 बिरादरी का भाईचारा है तथा इसे कायम रहने दें। बलराज कुंडू अपने बयान को वापिस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही माफी नहीं मांगी गई तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।