पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर 14 में घर के बाहर खड़ी नगर निगम अधिकारी की गाड़ी के शीशे तोड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर 14 में नगर निगम के अधिकारी सुमित फोगाट के घर के बाहर खड़ी स्कोडा गाड़ी के बाइक सवार दो युवक शीशे तोड़कर फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे है। पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक भागते दिखाई दे रहे है। मगर अंधेरा होने के कारण फुटेज में युवकों के चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे है। सेक्टर 14 चौकी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। सेक्टर 14 निवासी सुमित फोगाट ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही स्कोडा गाड़ी ली थी। बुधवार शाम को भी रोज की तरह उनकी स्कोडा गाड़ी मकान के बाहर खड़ी हुई थी। रात को करीब सवा एक बजे बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने हाथों में डंडे लिए हुए थे। युवकों ने डंडे और ईट पत्थर से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने मकान का दरवाजा भी खटखटाया। गाड़ी के शीशे टूटने और दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए तो दो युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मामले के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 14 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के एरिया में आरोपियों की तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सेक्टर 14 में आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...