पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेनदेन के विवाद में पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, ट्रांसपाेर्टर पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुनारियां रोड स्थित श्रीराम नगर में 49 वर्षीय कुलबीर की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि एक ट्रांसपोर्टर ने पैसे के लेन देन को लेकर कुलबीर की पिटाई की थी। मंगलवार को परिजनों ने कुलबीर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां से पुलिस के पास रूक्का भी गया। लेकिन इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस और शिवाजी कॉलोनी पुलिस एरिया में विवाद में उलझी रही। बुधवार को परिजन शिवाजी कॉलोनी थाना में गए तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। श्रीराम नगर के रोहित मलिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता 49 वर्षीय कुलबीर मलिक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाते थे। 9 मार्च को ट्रांसपोर्टर मनोज व अन्य उनके घर पर आए। मनोज उसके पिता को ये कहकर ले गया कि उसके साथ पैसों के लेनदेन का हिसाब करना है। उनके साथ रोहित भी चला गया। सभी मनोज के आईडीसी स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में गए। वहां हिसाब करते 30-35 हजार रुपए कुलबीर की तरफ का लेनदेन बताया। रोहित का कहना है कि वो पैसे लेने के लिए घर आया। पैसों का इंतजाम कर जब उसने दोबारा से अपने पिता के पास फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया। रोहित के अनुसार मंगलवार को उसके पिता गंभीर हालात में घर के बाहर गली में पड़े मिले। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वो उन्हें पीजीआई लेकर गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद कुलबीर को छुट्टी दे दी थी। बुधवार शाम करीब छह बजे कुलबीर ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी महेश कुमार, एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मलिक, शिवाजी कॉलोनी प्रभारी बलवंत सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच करते एफएसएल अधिकारी डाॅ.सराेज दहिया व पुलिस। (इनसेट) मृतक कुलबीर का फाइल फोटो
खबरें और भी हैं...