नांदल खाप ने दीपक नांदल को किया सम्मानित
रोहतक | हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में 4 से 6 मार्च तक हुई जूनियर नेशनल फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल व उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में 1 मार्च को आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर दीपक नांदल पुत्र मनबीर नांदल काे सम्मानित किया। यह सम्मान गांव बोहर स्थित नांदल भवन में मिला। इस मौके पर नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की उपलब्धि दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करती है। इनकी उपलब्धि से प्रेरित होकर गांव के दूसरे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहेंगे। खाप की तरफ से प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने दीपक नांदल व उनके कोच रणबीर ढाका को शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। खाप महासचिव डॉ. संजीत नांदल ने कहा कि दीपक इसी तरह खाप, प्रदेश व देश का नाम रोशन करता रहेगा। लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने विचार रखे।