- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News Neighbor39s Dog Bites A Passing Child In The Street In Haqiqat Nagar Enters Pgi Owner39s Fir
हकीकत नगर में पड़ोसी के कुत्ते ने गली में गुजरते बच्चे को काटा, पीजीआई में दाखिल, मालिक पर एफआईअार
शहर में स्ट्रीट डॉग के आतंक को झेल रहे लोगों को अब पड़ोसियों के कुत्ते भी जख्म देने लगे हैं। लेकिन अब पालतू कुत्तों को लापरवाही से रखना इनके मालिकों को भारी पड़ने लगा है। हकीकत नगर में कुत्ते के एक बच्चे को काट लिया। बच्चे के पिता ने कुत्ता मालिक के खिलाफ जनता कॉलोनी चौकी पुलिस में केस दर्ज करवाया है। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। हकीकत नगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मार्च को उनका बेटा राहुल बाजार से घर आ रहा था। रास्ते में पड़ोसी मुकेश के कुत्ते ने उनके बेटे को काट लिया। राहुल ने मुझे फोन करके बताया कि मुझे कुत्ते ने काट लिया है। जब मै आया तो बेटे राहुल ने बताया कि हमारे पडोसी मुकेश के कुत्ते ने उसे काट लिया। जोगेंद्र सिंह ने अपने बेटे को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया है। कुत्ते को काटने से बच्चे केा काफी जख्म आए हैं। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस ने जोंगेंद्र की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।