पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई पेंशन नीति को खत्म करके पुरानी पेंशन लागू की जाए : दहिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | आॅल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट कार्यकारिणी की बैठक एसकेएस भवन सुखपुरा चौक में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान विकास दहिया ने की व संचालन सेक्रेटरी राजेश मलिक ने किया। इसमें सर्कल सेक्रेटरी धर्मराज कुंडु व अतिरिक्त सर्कल सेक्रेटरी विनोद कुमार भाग लिया। इस मीटिंग में प्रधान दहिया ने कहा कि बिजली विभाग में तबादला नीति हरियाणा सरकार की तर्ज पर लागू की जा रही है। हमारी यूनियन पूरा विरोध करती है नई पेंशन नीति को खत्म करके पुरानी पेंशन लागू की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए जब तक पक्का नहीं करते तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए समान काम समान वेतन दिया जाए। नई तबादला नीति के विरोध में हमारी यूनियन 18 मार्च 2020 को सभी सब यूनिटों पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करके एसीएस के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों ने भाग लेने की सहमति जताई।
खबरें और भी हैं...