जाट कॉलेज अखाड़ा की निशा गहलावत ने जीता हरियाणा कुमारी का खिताब
महिलाओं के लिए
खास खबर
रोहतक| सोनीपत के गांव बरोणा में अायोजित महिला केसरी और महिला कुमारी प्रतियोगिता में जाट कॉलेज अखाड़ा की पहलवान निशा गहलावत ने छोटूराम की शेफाली को 8-6 से हराकर हरियाणा कुमार का खिताब जीता है। पहलवान निशा इससे पहले जालंधर में हुई सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य हासिल किया था। इस मौके पर पहलवान मुकेश सुनारियां, मनोज मलिक, अशोक पहलवान, सतीश दलाल, संदीप दलाल, सुखविंद्र मोर, जगदीश निड़ानी, प्रदीप खत्री मौजूद रहे।