पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News No Improvement In Sector 34 Road Soaked With Mud Supply Of Clean Water Not Coming To Homes

सेक्टर 3-4 मे नहीं सुधरे हालात, रोड कीचड़ से सने, घरों में नहीं आ रही साफ पानी की सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर तीन व चार के निवासी दूषित पानी की सप्लाई, हल्की बरसात में भी डेढ़ फीट तक जलभराव और सीवरेज सिस्टम के ओवरफ्लो होने की समस्या से जूझ रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक बार इसकी शिकायत हुडा विभाग व नगर नगम के अधिकारियों तक से की गई है। फिर भी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया। यहां की जन समस्याओं का मुद्दा नगर निगम की बैठकों में भी लगातार उठाया जाता रहा है। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर टाल देते हैं।

सेक्टर चार निवासी एडवोकेट रणबीर सिंह राठी, साहिल वत्स, आरएस दहिया, राजेंद्र सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, राज पाल दहिया, ओम प्रकाश अहलावत, ओम पाल शर्मा, धर्मपाल, हिमांशु, शीलकराम, आशा दहिया, निर्मल दहिया, मीना राठी आदि ने बताया कि गत तीन दिनों तक हुई बरसात से सेक्टर के सीवर जाम हो गए। पानी गलियों में जमा हो गया। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत हुडा विभाग के अधिकारियों से की तो उन्होंने टीम भजेंगे कहकर मामला टाल दिया। नगर निगम के दफ्तर में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन जवाब मिला कि सीवर व पानी की समस्या का समाधान हुडा विभाग की ओर करवाया जाएगा। जबकि सेक्टर चार नगर निगम को ट्रांसफर हो गया है। यहां के निवासियों ने बताया कि घरों के गंदा पानी की निकासी ढंग से नहीं होने से पानी जहां तहां जमा होकर गलियों व सड़कों को तोड़ रहा है। टूटी सड़कों पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।

}जलभराव से उखड़ी सड़क दिखाते सेक्टर- 4 वासी

सेक्टर 2 की सड़क पर हुआ जलभराव

रोहतक | शहर में बारिश रुकने के बाद भी काॅलाेनियाें अाैर सेक्टर में पानी की निकासी अभी भी ठप है। सेक्टर 2 निवासी रामभज गहलावत ने निगम को पत्र लिखकर पानी की निकासी की मांग की है। रामभज का कहना है कि सेक्टर 2 में महेंद्रा माॅडल स्कूल के पीछे ग्रीन बेल्ट के पास बारिश के बाद से जलभराव है। बारिश रुके हुए भी दाे दिन हाे चुके है। पिछले करीब 3 सालों से ये समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है। सड़कों की हालत भी खस्ता है। सेक्टरवासी अधिकारियों काे समस्या से अवगत करा चुके है उसके बावजूद भी समाधान नहीं हाे पा रहा है।

लोगों में बढ़ रही नाराजगी

सेक्टर्स में जलभराव व सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। सड़कें भी टूटी हुई है। यहां की समस्याओं का मुद्दा नगर निगम की बैठक में भी प्रमुखता से उठाया जा चुका है। फिर भी अभी तक समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
-जयभगवान ठेकेदार, पार्षद वार्ड-9

सेक्टरवासी बोले-गंदा पानी पीने
से हो रहे बीमार


इधर सेक्टर तीन में गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सेक्टरवासियों का कहना है कि इससे पहले पानी की पाइप लाइन और बाद में सीवर की पाइप लाइन टूट गई है। इसके चलते लगभग डेढ़ सौ घरों में सप्लाई में गंदा पानी आने लगा। यहां के निवासी सुरेंद्र रोहिला, सुखबीर सिंह मलिक, नरेश दहिया, कटार सिंह हुड्‌डा, बालकिशन देशवाल आदि ने बताया कि इससे लोग बीमार होने लगे। ऊपर से सीवर की मेन लाइन टूटने से गंदा पानी गलियों में जमा होने लगा। शिकायत के बाद हुडा विभाग का फील्ड स्टाफ ने मरम्मत का काम शुरू किया लेकिन बरसात होने के बाद से स्थिति और बिगड़ गई। इस संबंध में हुडा विभाग के एसडीओ सतीश शर्मा ने बताया कि तीन दिन लगातार हुई बरसात में जल भराव हो गया था। इससे डैमेज हुई पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य बाधित रहा। लेकिन अब पाइप लाइन की मरम्मत करते हुए जल्दी ही सप्लाई पूर्वत बहाल कर दी जाएगी।

लापरवाही : नगर निगम और हुडा विभाग के अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए एक दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी
खबरें और भी हैं...