नंबर पर तंबोला न खेल धर्म का ज्ञान बढ़ाया
दिगंबर जैन महिला समिति की गेट-टूगेदर
सिटी रिपोर्टर } दिगंबर जैन महिला समिति ने हुडा काॅम्प्लेक्स में गेट टूगेदर की। होस्ट शोभा जैन ने किया। शुरुआत भक्तांबर पाठ से हुई। इसके बाद लेडीज ने जैन धार्मिक तंबोला खेला। इस तंबोला की खासियत यह थी कि इसमें नंबर नहीं थे, दिगंबर जैन धर्म से जुड़ी मुख्य बातें थी। इस तरह से लेडीज ने खेल-खेल में जैन धर्म को लेकर अपना ज्ञान बढ़ाया। होस्ट ने मिसेज पंक्चुएलिटी निकालने के लिए जैन धर्म से जुड़े सवाल पूछे। इसमें सवालों का सही जवाब देकर रेणुका, सरोज, लक्ष्मी, सुदेश और त्रिशला मिसेज पंक्चुएलिटी बनी। इस अवसर पर अंशू जैन, नीलम, शोभा लोहिया, रेणुका, सरोज, वीना जैन, शशि जैन, सुदेश जैन, पुष्पा जैन लोहिया, सरोज जैन, मीनू, मधु, लक्ष्मी, रेणु, त्रिशला मौजूद रहीं।