स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी पोषण रथ यात्रा
जिला विकास भवन से साेमवार काे डीसी आरएस वर्मा ने पोषण रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी ने बताया कि 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोषण रथ यात्रा जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करेगी।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आरएस वर्मा को पौधा भेंट किया गया। सीडीपीअाे कृष्णा भारद्वाज शहर में आने वाले वार्डों में यह रथ लेकर जाएंगे और पोषण अभियान की जागरूकता फैलाई जाएंगी। इसके बाद यह रथयात्रा 17 मार्च तक रोहतक जिला के प्रत्येक ब्लॉक के गांव में घूम-घूम कर पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम में सीडीपीअाे मंजू राणा, योगेंद्रा, वैशाली, डिंपल, कृष्णा भारद्वाज, सुमन, निहारिका, जिला समन्वयक सुषमा ब्लॉक समन्वयक तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
जिला विकास भवन से डीसी आरएस वर्मा ने पोषण रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए।