पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्व किडनी दिवस पर 70 युवाओं ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया प्रण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नेशनल ब्लड डोनर काउंसिल के सहयोग से विश्व किडनी दिवस पर गुरुवार को रक्तदान शिविर एवं अंगदान जागरूकता कार्यक्रम भिवानी स्टैंड पर आयोजित किया गया। मुख्यातिथि सीएम सुशासन सहयोगी दिव्या लोहिता व विशिष्ट अतिथि मानव सेवा संघ के गोबिंद राम सिंघल रहे।

अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मंजुल पालीवाल ने की। सोसायटी के सदस्य विकास मिश्रा ने बताया कि शिविर में 90 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया। इसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं ने अंगदान करने का प्रण भी लिया है। इस अवसर दिव्या लोहिता ने कहा कि रक्तदान व अंगदान मानवता को दिए जाने वाले अनमोल उपहार हैं। आचार्य मनोज मिश्र, अशोक गुप्ता, चिराग बेरी व विकास मिश्रा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में शुभम मिश्रा, विशाल अनेजा, विवेक, सिद्धार्थ जैन, आदि ने विशेष सहयोग किया।

रक्तदान शिविर कल

रोहतक| ब्रिगेडियर मुक्तराम बुधवार व शहीद बलजीत सिंह बुधवार की स्मृति में 14 मार्च को पदम खाद बीज भंडार के सामने रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संदीप बुधवार ने बताया कि मुख्यातिथि स्वामी डॉ. परमानंद महाराज होंगे।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते समाजसेवी व अन्य।
खबरें और भी हैं...