जागरूक नागरिक ही एक विकसित समाज दे सकते हैं : रोहिल्ला
गांव कंसाला में ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान की आेर से नेहरू युवा केंद्र की अाेर से जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्र के समन्वयक आशीष सांगवान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए ऐसे सामाजिक टोली का और व्यापक स्तर पर चलना जरूरी है जिससे कि समाज में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा का ह्रास हो सके। डीसी कार्यालय से विजय रोहिल्ला ने श्रोताओं को सरकार की विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही एक विकसित समाज दे सकते हैं जिसके लिए इस विकास में महिलाओं की बराबरी एवं भागीदारी अति आवश्यक है। हरियाणा खेल विभाग से सुरेंद्र नरवाल ने महिलाओं द्वारा खेलों में स्थापित किए जा रहे कीर्तिमान के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर संदीप कंसाला ने एड्स जागरूकता अभियान एवं घरेलू हिंसा के ऊपर अपने विचार रखे। श्रीभगवान मुंगाण, प्रवेश हुड्डा ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं को संबोधित किया। बाल विकास अधिकारी एवं बाल कानून अधिकारी पूनम एवं संतोष ने भी महिलाओं को सशक्त रूप से आगे बढऩे एवं किसी प्रकार की हिंसा को सहन न करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वॉलंंटियर्स सचिन, क्लब के सदस्यों राहुल, रोहित व प्रवेश ने किया।
जिला युवा सम्मेलन में युवाओं को सम्मानित करते आयोजक।