पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैलाश पार्क में ओपन एयर जिम जनता को की समर्पित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि रोहतक को सर्वाेत्तम शहर बनाने का सपना है। नगर निगम इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। वे शुक्रवार को सुभाष नगर स्थित कैलाश पार्क में आधुनिक एयर ओपन जिम एवं चिल्ड्रन कॉर्नर के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को करोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया तथा फ्री मास्क बांटकर सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद अशोक खुराना, गुलशन बहल, नरेंद्र नरवाल, प्रवीण सहगल, राकेश मल्होत्रा, नरेंद्र नाथ गिरोत्रा, अमर अरोड़ा, कश्मीरी लाल मिगलानी, प्रदीप सपड़ा, नरेश डंग, दिनेश चुघ, सुंदर जेटली, मुख्यतारी जाखड़, यशवीर खरब, सुरेंद्र गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, दर्शन चुघ, सुरेंद्र नरवाल, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, जोगेन्द्र दलाल, सोमनाथ विज, सुरेंद्र, यश, संजय खुराना, हंसराज, आनंद सहित उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...