पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुदेशकों की सीधी भर्ती का विरोध,विधायकों को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औद्योगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण देशवाल की अध्यक्षता में विधायकों काे ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक बेरी रघुवीर सिंह कादयान व विधायक कलानौर शकुंतला खटक को 1410 अनुबंध अनुदेशकों की नौकरी बचाने व एचएसएससी की अाेर से विज्ञापित वर्ग अनुदेशकों के 144 पदों को सीधी भर्ती से भरने के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। राज्य प्रधान ने बताया कि 11 मार्च को विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा और कर्मचारियों की ओर से कहा कि 1410 अनुबंध अनुदेशकों एवं 144 वर्ग अनुदेशकों के पदों को भरा हुआ मानकर बाकी के पदों पर रेगुलर भर्ती कर ली जाए कोई एतराज नहीं है। अनुबंध अनुदेशकों के पूर्व राज्य प्रधान संजय मुंडे, जिला प्रधान सानू , वर्ग अनुदेशक अनिल जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...