यात्री ने रोडवेज बस कंडक्टर पर चोरों का साथ देने का लगाया आरोप
सांपला | मुंबई निवासी मान सिंह महाबीर नायक ने रोडवेज बस कंडक्टर सहित तीन पर करीब 12 हजार की नगदी सहित डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली आईएसबीटी को अवगत करा दिया है। मानसिंह ने बताया कि वह मुंबई से बाई एयर दिल्ली पहुंचा। दिल्ली आईएसबीटी से रोहतक के लिए रोडवेज में बैठा था। बस में पहले से ही दो युवक बैठे हुए थे। मदद की बात कहकर एक युवक ने उसका सूटकेस उठा खिड़की की तरफ रख दिया, जबकि दूसरा युवक कंडक्टर के साथ खड़ा रहा। इसी बीच उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया।