हिसार रोड पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार
हिसार रोड पर वाहन की टक्कर से शास्त्री नगर के 42 वर्षीय कृष्ण की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हिसार रोड पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार काे फोटो व्हाट्सएप पर शेयर किया तो मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार जांच कर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।