पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीआई के सेंट्रल एसी प्लांट में 14 दिन तक चलेगी मेंटेनेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीजीआई में संचालित सेंट्रल एसी चिलिंग प्लांट को मेंटेनेंस के लिए 14 दिन तक बंद रखने का शेड्यूल एमएस डॉ. एमजी वशिष्ठ की ओर से जारी किया गया है। एसी प्लांट के बंद होने से वार्ड, न्यू आेपीडी, ट्रामा सेंटर, जनरल वार्ड व अन्य स्थानों पर पर्याप्त वेंटिलेशन न होने से मरीजों व चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि एसी प्लांट को 14 दिनों के लिए बंद करने का शेड्यूल जारी किया गया है। पीजीआई कैंपस की भवनों में तापमान सामान्य रखने के लिए सेंट्रल एसी प्लांट का संचालन किया जाता है। ये प्लांट बंद होने से वार्डों में भर्ती मरीजों को काफी मुश्किल होंगी। पीजीआई के विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होने वाले मरीज व स्टाफ की सुविधाओं के लिए सेंट्रल एसी प्लांट का संचालन किया जाता है। एसी के माध्यम से ही मरीजों की भीड़ होने पर गर्मी व सर्दी के मौसम में तापमान को सामान्य रखा जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने 12 मार्च से 25 मार्च तक सेंट्रल एसी प्लांट का मेंटेनेंस के लिए इसे बंद रखने का फैसला लिया है। एमसीएच, लेबर रूम, न्यूरोलॉजी विभाग ऐसे स्थान हैं जहां पर जगह कम होने और मरीज अधिक होने से बिना एसी के काम करना संभव नहीं हो पाता है। अधिकारियों ने दावा किया है कि वो निश्चित तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था कर एसी प्लांट का मेंटेनेंस का काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...