सुंडाना के भुराण पन्ना चौक पर मनाया जाएगा फाग उत्सव
भालौठ में शास्त्र विधि अनुसार होलिका दहन किया
रोहतक | गांव भालौठ में शास्त्र विधि अनुसार वैदिक होलिका दहन किया गया। जिसमें सभी प्रकार के वायरस नाशक पदार्थ जैसे-गिलोय, तुलसी, पीपल शाखाएं, गूगल, कपूर गोघृत में मिलाकर सरसों की खल सामग्री से युक्त करके वेद मंत्रों से आहुतियां दी गई। श्री महावीर धीर शास्त्री ने होली मनाने की विधि बतलाकर, होली के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यशवीर नरेंद्र नवनीत, राहुल कन्हैया अादि उपस्थित रहे।
कलानौर | हरियाणा ढाका परिवार के बडसर दिनेश ढाका ने बताया कि सुंडाना गांव के भुराण पन्ना के चौक में फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्रोग्राम के आयोजक सत्यवान ढाका ने बताया कि फाग खेलने का पूरा कार्यक्रम और ग्राउंड तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि अबकी बार दिल्ली, गुरुग्राम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से भी ढाका गोत्र के लोग उत्सव में शामिल होंगे। सुंडाना गांव के अखिल भारतीय ढाका परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल ढाका और उनके साथ हरियाणा के प्रधान दिनेश ढाका और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दलेल ढाका रोहतक जिला के प्रधान सुरेंद्र उर्फ भोले भी शामिल होंगे। नरेश ढाका, सूबेदार जगदीश ढाका, युद्धवीर ढाका, अशोक और उमेद सिंह इस आयोजन में सहयोग करेंगे।