फोटो खींचने से मना करने पर फोटोग्राफर को पीट कैमरा छीना
गांव टिटौली निवासी फोटोग्राफर नरेश ने गांव हुमायूंपुर निवासी खुरदीप, कपिल, कमलसैन, दीपक पर मारपीट व कैमरा छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। आईएमटी थाना पुलिस ने पीडि़त नरेश की शिकायत पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेश ने बताया कि उसने गांव टिटौली में फोटो स्टूडियो बना रखा है। 6/7 मार्च को वह गांव हुमायूंपुर भूपेंद्र की शादी में फोटो खींचने व वीडियो िरकाॅर्डिंग के लिए गांव मोखरा निवासी सुनील के साथ नाथुपुर गया हुआ था। जब 7 मार्च को बारात वापस हुमायूंपुर आ रही थी तो आरोपियों ने फोटो खींचने को कहा।
जब वह अपने साथी के साथ गाड़ी से नीचे उतरने लगा तो गांव हुमायूंपुर निवासी खुरदीप, कपिल व गांव गढ़ी सिसाना निवासी कमलसैन व दीपक ने गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने करीब एक लाख 35 हजार रुपए का कैमरा भी छीन लिया। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी सुनील ने गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई पहुंचाया।