एक सप्ताह में 5 रूट पर दौड़ेंगी पिंक बसें
रोहतक| महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षित सफर के लिए अब जिले में जल्द पिंक मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए पांच बसें बसस्टैंड में पहुंच चुकी हैं। जीएम बृजेंद्र हुड्डा के अनुसार बसों की कागजात कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब सप्ताह के अंदर ही बसें रूटों पर शुरू होगी। मिनी पिंक बसें रोहतक से सांपला, पिलाना से रोहतक वाया कटेसरा, महम से रोहतक वाया तीतरी, खरखौदा से रोहतक वाया सिसाना, कथूरा से रोहतक वाया चिड़ी, सीसर से रोहतक, गिरावड़ से रोहतक, रिठाल से रोहतक, बेरी से रोहतक इन रूटों पर बस चल सकती है। पिंक मिनी बस में कई सुविधाएं है। बस के अंदर वायरलेस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। बस के आगे और पीछे एलईडी डिस्पले बोर्ड लगाए है, बोर्ड रूट का नाम चलेगा।