पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्नेह ज्योति अंध आश्रम में पीएनबी ने भेंट किया रेफ्रिजरेटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 260 लीटर का एक फ्रिज स्नेह ज्योति अंध आश्रम को पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अश्वनी बंसल की ओर से समर्पित किया गया। इस आश्रम में लावारिस, बेसहारा व दिव्यांग पुरुष और महिलाओं को आश्रय दिया जाता है, उन्हीं के दैनिक उपयोग के लिए सोमवार को यह रेफ्रिजरेटर भेंट किया गया। इस अवसर पर आश्रम के पदाधिकारियों भारत भूषण पाल, सुभाष भारद्वाज के अलावा अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश कुमार जैन व अनिल नागपाल भी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...