पुलिस कर्मी पर गलत ढंग से चालान काटने का आरोप
रोहतक |खरावड़ नाका पुलिस के एक कर्मचारी पर कार चालक का अवैध ढंग से चालान काटने का आरोप लगा है। आरोप खरावड़ के ट्रांसपोर्टर महाबीर ने लगाए हैं। महाबीर ने एसपी राहुल शर्मा को व्हाट्सएप कर इस बारे में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वो बुधवार शाम को दोस्तों के साथ गुरुग्राम किसी काम से जा रहा था। नाके के पास पुलिस कर्मचारी ने उसकी कार रूकवाई। इसके बाद उससे 500 रुपए की रिश्वत मांगी। न देने पर उसका सीट बेल्ट न लगाए होने का 1500 रुपए का चालान काट दिया।