पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीआई में पोस्टर स्पर्धा से किडनी डोनेशन को करेंगे जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीजीआईएमएस की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में 12 मार्च को एक जांच कैंप, नुक्कड़ नाटक व व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को किडनी रोगों के प्रति जागरूक किया जा सके। यह जानकारी सोमवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने दी। वे 12 मार्च को विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ. कालरा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए 12 मार्च को मुफ्त स्वास्थ्य जांच सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 12 मार्च को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ओपीडी के ग्रांउड फ्लोर पर मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों द्वारा हैल्थ कैंप लगाया जाएगा। डेंटल कालेज की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और विजेताओं को नकद पुरस्कार सहित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में पहले पांच उम्मीदवारों को करेंगे पुरस्कृत

पोस्टर प्रतियोगिता में पहले पांच उम्मीदवारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम विजेता को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को सर्टिफिकेट के साथ 4 हजार रुपए, तृतीय स्थान पर आने वाले को 3 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान पर आने वाले को 2 हजार रुपए व पांचवें स्थान पर आने वाले विजेता को 1 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. गजेंद्र ने बताया कि इसके बाद दोपहर दो से तीन बजे तक लेक्चर थियेटर वन में एक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहताश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमजी वशिष्ठ, डॉ. वीके कत्याल, डॉ. गजेंद्र, डॉ. एससी नरूला, डॉ. सिम्मी खरब, डॉ. रूप सिंह, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. सुखबीर, प्रो. संतोष हुड्डा, डॉ. श्वेता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...