जसिया के कॉलेज में मनोविज्ञान परीक्षण सप्ताह मनाया
रोहतक | जसिया के राजकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की ओर से मनोविज्ञान कल्याण कक्ष के तहत मनोविज्ञान परीक्षण सप्ताह मनाया गया। प्राचार्या सरोज दहिया ने कॉलेज छात्रों को व्यवहार के विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोजित कार्यक्रम मनोविज्ञान प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार की देख-रेख में किया गया।