पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा ऊर्जा सत्कर्म में लगाएं : प्रदीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जो युवा अपनी ऊर्जा सेवा कार्यों एवं सतकर्म में लगाते है। वह व्यक्ति स्वयं के साथ अन्य लोगो के जीवन में भी क्रांति लेकर आते है। यह विचार एचसीएस प्रदीप कौशिक ने रखे। उन्होंने गुरुवार को गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस कैंप हमारे मन में समाजसेवा बीजारोपण करता है और हमारी क्षमता दिखाने का जरिया होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जैसा चरित्र होता है उसका वैसा ही भविष्य होता है। इसलिए सकारात्मक सोच का नितांत होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक सरोकार के लिए एक श्रेष्ठ मार्ग है। सायंकालीन सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बॉटनी विभाग से प्रो. पुष्पा दहिया मुख्यवक्ता रही। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ हमें विनाश की तरफ लेकर जा रहा है। मौसम में अचानक परिवर्तन इसका एक उदाहरण है। एनएसएस अधिकारी डॉ. सीमा अत्री ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...