पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राधा-कृष्ण के भजनों से संगत को किया निहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सर्कुलर रोड स्थित श्री डेरा बाबा बालक पुरी महाराज पुरीधाम में सोमवार को होली के उपलक्ष्य में गौर पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महंत स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में भजन शुरू किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने राधा-कृष्ण को समर्पित भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का निहाल किया। अंत में भक्तों ने फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामना दी। शहर के अन्य मंदिरों में फूलों की होली गई।

पुरीधाम में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...