महम स्कूल के मैदान में लेवल नीचा होना से भरा बरसाती पानी, खिलाड़ी नहीं कर पर रहे अभ्यास
महम-भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में बारिश का पानी भरने के कारण तालाब जैसे हालात हो गए हैं। जिससे विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षा ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को करना पड़ रहा है। मैदान में मिट्टी डलवाने के लिए नगर पालिका व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को एस्टिमेट भेजा जा चुका है। उसके बाद समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। प्राचार्य राजेश नांदल ने बताया कि स्कूल मैदान का लेवल नीचा है। हल्की सी बारिश होते ही तालाब जैसे हालात हो जाते हैं। पानी निकालने के लिए अपने स्तर पर पैसे करने पड़ते हैं। उसके बाद ही पानी की निकासी हो पाती है। परीक्षा की ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण पानी नहीं निकलवा पा रहे हैं। स्कूल की हॉकी टीम नेशनल लेवल तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। टीम के खिलाड़ी यहां पर प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। पानी भरने के कारण मैदान में फिसलन हो गई है। जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा इस मैदान में स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। जलभराव की समस्या के चलते मजबूरी में राजकीय कॉलेज व नई अनाज मंडी के मैदान में कार्यक्रम करवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग व नपा को कई बार एस्टिमेट भेजा जा चुका है। उसके बावजूद समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।
लाखनमाजरा में छाेटा गुरुद्वारे के पास जलभराव से लाेग परेशान
भास्कर न्यूज | लाखनमाजरा
लाखनमाजरा गांव में छोटा गुरुद्वारा के पास जलभराव से लाेगाें काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह राेड खरैंटी से राेहतक की अाेर जाता है। इस सड़क पर गड्ढाें के कारण वाहन चालक अाैर लाेगाें काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाेगाें का कहना है कि नाला अवरुद्ध होने के कारण पानी रोड पर इक्कट्ठा हो गया है। जिससे वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुरेंद्र राठी, जयपाल, अनिल राठी, प्रमोद राठी, दीपक, प्रदीप आदि ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कई बार जनप्रतिनिधियों को भी मामले से अवगत करवाया गया है।
जल्द समस्या का समाधान करवाएंगे : बीईअो
बीईओ बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि राजकीय स्कूल महम के मैदान में जलभराव होने का मामला संज्ञान में नहीं था। स्कूल प्राचार्य की ओर से मिट्टी डलवाने का एस्टिमेट भेजने की भी जानकारी नहीं है। जल्द ही प्राचार्य से एस्टिमेट भेजने की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद नपा अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। स्कूल में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएंगी।
महम-भिवानी रोड स्थित राजकीय स्कूल के मैदान में भरा बारिश का पानी।